Published On : Mon, Jul 7th, 2014

अहेरी : महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली रैली

Advertisement


भाजपा को बताया सत्ता का भूखा

अहेरी

Dharna Aandolan 08
बढ़ती महंगाई के विरोध में अहेरी तालुका कांग्रेस की ओर से धऱना प्रदर्शन किया गया. मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी कर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के फ़ैसलों का विरोध जताया. मस्जिद चौक से राजे विश्वेश्वरराव महाराज चौक तक “मोटर साइकल धक्का मारो ” आंदोलन कर पेट्रोल की बड़ी कीमतों के वीरोध में रैली निकाली. राजे विश्वेश्वरराव महाराज चौक पर इसके बाद धरना प्रदर्शन कीया गया. आंदोलन का नेतृत्व तालुकाध्यक्ष महबूब अली ने किया.

महबूब अली ने भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ बोलते हुए कहा की अच्छे दिन आऐंगे का नारा देकर भाजपा ने आम जानता को गुमराह किया और सत्ता हासील की लेकीन सरकार में आने के बाद अपना असली रंग दिखते हुए महंगाई क़ो आसमान पर पहुंचा दिया.

रैली और धरने में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और मोदी सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी कर महंगाईं कम करने की मांग की.

Dharna Aandolan 03

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.