Published On : Mon, Apr 21st, 2014

अहेरी : जिमलगट्टा में दिनदहाड़े नक्सलियों ने की एक ह्त्या

Advertisement
photo
एसडीपीओ कार्यालय से महज २०० मीटर दूर भरे बाजार में घटना को दिया अंजाम 
 
अहेरी – अहेरी तहसील के जिमलगट्टा, सरे बाजार नक्सक्लियों ने एक व्यक्ति पर गोलियां दागकर फरार हो गए। जिसमें उसकी मौत हो गई। उक्त घटना रविवार 20 अप्रैल को दोपहर 2.15 बजे के दौरान हुई। मृतक का नाम पत्तीगांव निवासी विठ्ठल केसा कुलमेथे (41) बताया जा रहा है। वह जिमलगट्टा के पुलिस थाने के गाईड के रूप में काम करता था। यह घटना हुई वह घटनास्थल उपविभागीय पुलिस अधिकारी कर्यालय व उपपुलिस थाना से महज 200 मिटर दुरी पर होकर सरे बाजार में लोगों के बीच नक्सलियों ने उक्त घटना को अंजाम दिया।

अधिक जानकारी के अनुसार जिमलगट्टा में रविवार को साप्ताहिक बाजार रहता है। विठ्ठल कुलमेथे यह रविवार को दोपहर के दौरान सब्जियां खरीदने के लिए बाजार में गए थे। इस दौरान साधे लिबाज में बाजार में शामिल नक्सलियों ने सरे बाजार में विठ्ठल कुलमेथे पर 2 गोलिया दागी। तथा फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची मात्र नक्सली पुलिस के हाथ नहीं लगे। घटनास्थल से उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय व उपपुलिस थाना महज 200 मिटर की दुरी पर होने के बावजूद भी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम देने के चलते अनेक सवाल निर्माण हुए है। इस घटना संबंधी जिमलगट्टा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तथा परिसर में नक्सल विरोधी अभियान भी तिव्र किया है। बतां दे कि, गडचिरोली जिला नक्सल प्रभावित होने के कारण जिले में नक्सलिओं की बढ़ती वारदातों के चलते जिला पुलिस के साथ ही जिले में सीआरपीएफ, एसआरपीएफ, कोब्रा बटालियन, विशेक कृति दल आदि पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। जिसके चलते पुलिस जवानों द्वारा दुर्गम क्षेत्रों में हर दिन नक्सल विरोधी अभियान चलाया जाता है। किंतु पुलिस थाने के समीप व सरे बाजार में नक्सलियों के इस हमले के चलते सुरक्षा पर भ सवाल उठ रहे है।

Advertisement
एमआईडीसी मुद्दे पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप।

एमआईडीसी मुद्दे पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप।

सोनम डोंगरे मौत मामले में जांच रिपोर्ट सामने #maharashtranews #navimumbai #newsupdate #maharashtra

सोनम डोंगरे मौत मामले में जांच रिपोर्ट सामने #maharashtranews #navimumbai #newsupdate #maharashtra

Baba Tajuddin Documentary

Baba Tajuddin Documentary

शिरपुर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई दुकानें प्रभावित #maharashtranews #dhule #updatenews #maharashtra

शिरपुर कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, कई दुकानें प्रभावित #maharashtranews #dhule #updatenews #maharashtra

अंबाझरी रोड स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल चौक पर आज एक भीषण सड़क हादसा

अंबाझरी रोड स्थित इंदिरा गांधी हॉस्पिटल चौक पर आज एक भीषण सड़क...

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

NAGPUR | नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरणाच्या निषेधार्थ विद्यार्थ्यांचे आंदोलन

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges