Published On : Fri, Jun 6th, 2014

अहेरी : ग्रामीण जलापूर्ति विभाग 15 दिन बाद वापस करेगा सुरक्षा जमा

Advertisement

अहेरी
Mahboob Ali
गडचिरोली जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता ने वादा किया है कि 15-20 दिन बाद अहेरी के ग्राहकों की सुरक्षा जमा वापस कर दी जाएगी. सुरक्षा जमा वापस करने की मांग को लेकर अहेरी तालुका कांग्रेस के अध्यक्ष महबूब अली 7 जून को सुबह 11 बजे से बेमुद्दत अनशन पर बैठने वाले थे. इस आश्वासन के बाद उन्होंने अपना अनशन वापस ले लिया है.
बताया जाता है कि ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अहेरी के ग्राहकों की सुरक्षा जमा वापस करने के संबंध में पिछले 5 साल से टालमटोल रवैया अपनाए हुए था. बार-बार मांग करने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो महबूब अली ने बेमुद्दत अनशन की घोषणा की थी. मगर अनशन से पहले ही उनकी मांग मान ली गई. कार्यकारी अभियंता ने महबूब अली को भेजे पत्र में कहा है कि सुरक्षा जमा वापस करने की प्रक्रिया जारी है. प्रक्रिया पूरी होने में 15-20 दिन लगेंगे. प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सुरक्षा जमा वापस करना प्रारंभ हो जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.