Published On : Mon, May 19th, 2014

अमरावती : 2.59 लाख के नकली नोट जब्त, 4 गिरफ्तार

Advertisement

amravatiअमरावती.

जिले में नकली नोटों की कालाबाजारी करने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस सहित 2 लाख 59 हजार रुपयों के नकली नोट भी बरामद किए हैं. स्थानीय अपराध शाखा के दल की कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में श्रीकृ ष्ण पांडुरंग रायबोले (56, आनंद नगर, दर्यापुर), सचिन केशव शंकरपुरे(टोंगलाबाद,दर्यापुर), राजा उर्फ मोहम्मद राहील (28,चौधरी मैदान, चावलमंडी, अचलपुर), शेख मुन्नु शेख सलीम(गवलीपुरा) शामिल हैं.

इनके पास से एक पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस सहित 2 लाख 59 हजार रुपयों के नकली नोट बरामद किए गए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जांच अधिकारियों ने बताया कि यह चारों आरोपी नकली नोट बेचा करते थे. इन नोटों के खरीददार कौन-कौन हैं, पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है.
श्रीकृष्ण रायबोले द्वारा नकली नोटों का धंधा करने की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक एस. वीरेश प्रभु के मार्गदर्शन में पुलिस ने छापा मार कर उसके पास से 2.9 लाख रुपयों के नकली नोट बरामद किए. जांच में पता चला कि इस गोरखधंधे में सचिन शंकरपुरे, राजा उर्फ मोहम्मद राहिल, मुन्नू शेख और वसीम चायना भी शामिल हैं. पुलिस ने इन्हें भी गिरफ्तार किया. लेकिन वसीम चायना भागने में सफल रहा.

दर्यापुर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 489 (अ), 489 (ब), 489 (क), 3, 25 भारतीय हत्यार कानून के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

….ऐसे पकड़े गए नकली नोटों के धंधेबाज

Advertisement

जिला पुलिस के स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने नकली नोट मामले में कारंजा लाड के एक पोस्टमास्टर सचिन शंकरपुरे को 50 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.
इस मामले में गिरफ्तार श्रीकृष्ण रायबोले से पूछताछ करने पर पता चला था कि वह पहले होमगार्ड के रूप में कार्यरत था.उसने कारंजा लाड के पोस्टमास्टर सचिन शंकरपुरे को 50 हजार रुपए के नकली नोट दिए थे, लेकिन यह नकली नोट असली से बदलने में वह नाकाम रहा. शंकरपुरे से यह नोट पुलिस दल ने बरामद कर लिए हैं. इस मामले में शंकरपुरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
असली के बदले नकली!
पुलिस अधिकारियों ने दी जानकारी के अनुसार पोस्टमास्टर सचिन शंकरपुरे ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि अचलपुर चावल मंडी निवासी राजा उर्फ मोहम्मद राहील 65 हजार रुपए के असली नोटों के बदले में 1 लाख रुपए के नकली नोट देता है. यह नोट उसने उसी से खरीदने की बात पुलिस को बताई.

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.