29 संपत्तियों की जानकारी कलेक्टर को सौंपी
अमरावती

श्री सूर्या समूह के संचालक समीर जोशी की पत्नी पल्लवी जोशी की जमानत के लिए दायर याचिका स्थानीय जिला व सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है. उनके वकील ने उनकी तरफ से यह याचिका दायर की थी.
इस बीच बताया गया कि अमरावती पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने श्रीसूर्या समूह के संचालक जोशी दंपति के नाम विभिन्न शहरों में मौजूद 29 संपत्तियों की जानकारी कलेक्टर को सौंपी है. जांचकर्ता निरीक्षक महेशकुमार ठाकुर ने बताया कि समीर व पल्लवी जोशी की ये संपत्तियां गोवा, नागपुर, रायपुर, मुंबई समेत कई शहरों में हैं. कलेक्टर राहुल रंजन महिवाल यह सूचना सरकार को देंगे. अनुमति मिलने पर सभी संपत्तियों की नीलामी की जाएगी.
गौरतलब है कि जोशी दंपति ने पैसे दोगुने कर देने का लालच देकर नागपुर और अमरावती समेत राज्य के हजारों निवेशकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है. पुलिस ने गांधीधाम से उनके नाम पर 8 तथा परतवाड़ा से एक एम्बुलेंस जब्त की थी. साथ ही उनके बैंक खाते सील कर दिए थे. एजेंटों के भी बैंक खाते सील कर दिए गए थे.
हाल ही में नितिन केसकर, मुकुंद पितले और मोहन पितले नामक एजेंटों को गिरफ्तार कर 4.20 करोड. रु. की संपत्ति और वाहन जब्त किए गए हैं. तीनों आरोपी सोमवार तक पुलिस रिमांड पर थे. पुलिस हिरासत समाप्त होने पर आर्थिक अपराध शाखा ने उन्हें दुबारा अदालत में पेश कर मामले की गहन जांच के लिए दुबारा 12 मई तक पुलिस हिरासत में लिया है.
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




