Published On : Tue, Sep 9th, 2014

अमरावती : रीना नंदा बनीं महापौर और शेख जफर उपमहापौर

Advertisement


राष्ट्रवादी कांग्रेस फ्रंट और कांग्रेस के मोर्चे ने बाजी मारी


Amravati Mayor
अमरावती

राष्ट्रवादी कांग्रेस फ्रंट और कांग्रेस के मोर्चे (आघाड़ी) की श्रीमती रीना कौर नंदा आखिर अमरावती की महापौर चुन ली गर्इं. मोर्चा के ही शेख जफर शेख जब्बार को उपमहापौर चुना गया.

इस चुनाव में कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की बजाय राष्ट्रवादी कांग्रेस फ्रंट (खोडके गुट) को समर्थन देते हुए एक नए गठबंधन को जन्म दिया था. इससे राष्ट्रवादी कांग्रेस इस चुनाव में अलग-थलग पड़ गई थी. महापौर के चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस फ्रंट (खोडके गुट) की उम्मीदवार रीना नंदा को 47 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी शिवसेना-भाजपा युती की उम्मीदवार रेखा तायवाड़े को 21 मतों पर ही संतोष करना पड़ा. बसपा की गुंफा मेश्राम को 3 और राष्ट्रवादी कांग्रेस की सपना ठाकुर को केवल 8 मत मिले.

उपमहापौर पद के चुनाव में 47 वोट लेकर शेख जफर विजयी रहे, जबकि शिवसेना-भाजपा युती के झाबा अंबाडकर को 21 वोट, बसपा के दीपक पाटिल को 3 वोट मिले. इस चुनाव में जनविकास कांग्रेस तटस्थ रही. बसपा में भी फूट पड़ गई थी और उसके 3 नगरसेवकों ने मोर्चे को समर्थन दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.