अमरावती
रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए राजापेठ पुलिस स्टेशन के जमादार दिनेश म्हाला को पुलिस आयुक्त के निर्देश पर उपायुक्त बी.के. गावराने ने बुधवार को निलंबित कर दिया. वारंट के तहत गिरफ्तार न करने के लिए दो दिन पूर्व उसने धनराज हमने नामक व्यक्ति से ढाई हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी.
जमादार दिनेश म्हाला ने हमालपुरा निवासी धनराज हुमाने के खिलाफ किसी जालसाजी के मामले में अदालत द्वारा जारी किए गए वारंट के तहत उसे गिरफ्तार न करने के लिए जब रिश्वत मांगी थी, तब हुमाने ने एसीबी को जमादार की इस मांग की शिकायत की थी. उसकी शिकायत की जांच कर एसीबी के दल ने जमादार म्हाला को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था.
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews
श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati
65 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ चार आरोपी गिरफ्तार.. #nagpurnews #crime #newsupdate...
नागपुर में चोरों का आतंक.. #nagpurnews #crime #latestnews #newsupdate
पवार परिवार में पहली बार उपोषण : शिरसाट.. #maharashtranews #politicsnews #newsupdate #rohitpawar








