Published On : Thu, Aug 28th, 2014

अमरावती : मनपा के टिप्पर ने युवक को कुचला

Advertisement


अतिव्यस्त चित्रा चौक पर हुआ हादसा, टिप्पर से तीसरी दुर्घटना


अमरावती

शहर के अतिव्यस्त माने जाने वाले चित्रा चौक पर आज सुबह साढ़े 10 से 11 के बीच एक एक्टिवा सवार 25 वर्षीय युवक मुकेश चव्हाण को महानगरपालिका के टिप्पर ने कुचल दिया. युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.

बेलपुरा निवासी मुकेश सुबह साढ़े 10 बजे के आसपास अपने दुपहिया वाहन क्रमांक एमएच 22 के 7466 से कहीं जा रहा था. तभी चित्रा चौक पर मनपा के टिप्पर क्रमांक एमएच 31 डब्ल्यू 7604 ने युवक की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. मुकेश के सिर में जबरदस्त मार लगा. भारी रक्तस्त्राव के बीच उसे लोगों ने जिला सामान्य रुग्णालय पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि मुकेश स्थानीय पवन काकरिया अस्पताल में काम करता था.

इस माह में महानगरपालिका के टिप्पर से हुई यह तीसरी दुर्घटना है. इससे पूर्व टिप्पर की टक्कर से हाल में एक युवती की मृत्यु हो गई थी. नियमानुसार हर चौक पर ट्राफिक पुलिस के सिपाही का होना जरूरी है, मगर चित्रा चौक जैसे अतिव्यस्त चौक पर भी पुलिस कर्मी गायब ही रहता है.

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion #police #viral

नागपुर में रंगदारी का आतंक! बेसबॉल बैट से हमला #NagpurNews #CrimeNews #Extortion...

गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur #AnimalCruelty

गाय के साथ अश्लील हरकत करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार #NagpurNews #CrimeNews #Mankapur...

राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir #Congress #news #political

राम मंदिर दान राशि मुद्दे पर वर्धा में कांग्रेस का सत्याग्रह #rammandir...

बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews  #Butibori #Crime #LootCase #policeaction #news

बुटीबोरी लूटकांड का 8 दिन में खुलासा #nagpurnews #Butibori #Crime #LootCase #policeaction...

हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews #vidarbhanews

हॉटस्टार अपग्रेड के नाम पर 1.30 लाख की साइबर ठगी...#updatenews #news #nagpurnews...

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10 #maharashtranews #updatednews #vidarbhanews #news

NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 13 JULY 2026 #top10...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges