अमरावती
अमरावती के बेलोरा स्थित हवाईअड्डे के विस्तार एवं विकास कार्यक्रम के तहत अडगांव खुर्द की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की सुनवाई आगामी 6 जून को है.
ज्ञातव्य है कि अडगांव खुर्द की सर्वे नंबर 1 से 23 की 3826.26 वर्ग मीटर तथा सर्वे नंबर 24 से 96 की 13782.01 वर्ग मीटर जमीन बेलोरा हवाईअड्डे के विस्तार के लिए अधिगृहीत की जा रही है. इसके लिए भू अधिग्रहण कानून 1894 की धारा 9 के तहत 6 जून को उपविभागीय अधिकारी तथा भू अधिग्रहण अधिकारी के कार्यालय में सुनवाई रखी गई है.
इस अधिग्रहण प्रक्रिया पर हो रही सुनवाई की सूचना अडगांव खुर्द के पटवारी के माध्यम से भी ग्रामीणों को भेजी जा रही है. लेकिन यदि किसी ग्रामीण को इसकी सूचना न भी मिले तो भी उनसे सुबह 11 बजे के दौरान इस कार्यालय में उपस्थित रहने का आह्वान प्रशासन की ओर से किया गया है. समझा जाता है कि इस सुनवाई के बाद बेलोरा हवाईअड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण करने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा.
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...




