Published On : Mon, Sep 1st, 2014

अमरावती : बिजली गिरने से चार की मौत

Advertisement


अमरावती

जिले के सार्सी, रोहना और मांडवा गांव में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गयी. घटना कल शनिवार शाम के समय घटी.

बिजली गिरने की पहली घटना तिवसा तालुका के सार्सी गांव में हुई. होलकर चौक तिवसा के रहवासी प्रमोद महादेव धोटे(42) गांव के ज्ञानेश्वर ढोक नामक मुजदुर को लेकर सार्सी के खेत में गए थे . अचानक बारिश के साथ बिजली कड़कना शुरू हो गई और बिजली गिरने से प्रमोद धोटे और ज्ञानेश्वर ढोक की मृत्यु हो गई .

दूसरी घटना नांदगाव के रोहना गांव में हुई. खेत के मजदुर शाम के समय घर आ रहे थे. बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई, अचानक बिजली गिरने से वर्षा संजय काकड़े (35) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी. उक्त घटना रोहना गांव से 1 किमी दुरी पर स्थित वाघामय मंदिर के समीप घटी. पुलिस अधिकारी चव्हाण और तलाठी मोरे ने घटनास्थल पर जाकर पंचनामा किया. भाग्य से अन्य मजदूरों को कुछ नहीं हुआ. मृतक वर्षा अपने पीछे  2 बेटों और पति का भरा पूरा परिवार छोड़ गई है.

धारणी तालुका के मांडवा गांव में तीसरी घटना घटी. एक परिवार अपने खेत में काम कर रहा था तभी अचानक शाम 6.30 बजे के करीब बिजली गिरने से युवती अंगूर प्रेमलाल कास्देकर (16) की मृत्यु हो गयी. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Advertisement

pic-2

 

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.