Published On : Thu, Jul 24th, 2014

अमरावती : बाढ़ का कहर, टाटा सुमों बही

Advertisement


अमरावती

अमरावती से नजदीक चांदुर बाजार से शिराला मार्ग पर पेढी नदी के पुल पर टाटा सुमो बह जाने की घटना घटी है. सुमो में कितने लोग थे यह बताना अभी मुश्किल है. इस बारें में अधिक जानकारी है की शिराला मार्गपर पेढी नदी के पुल पर जब बाढ़ का पानी पुल पर से गुजरने लगा तो नदीं के दोनों तरफ यातायात थम गयी थी, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की एक टाटा सुमो पुल पे पानी रहने के बावजूद भी पुल क्रॉस करने का प्रयास करनेवाली टाटा सुमो बह गयीं.

घटना स्थल पर वलगांव पुलिस स्टेशन के कर्मचारी पहुंचे, लेकिन मुसलाधार बारिश शुरू होने के कारण सुमो और अंदर के यात्रियों का कुछ पता नही चल पाया है. इस टाटा सुमो का अब तक कुछ अतापता नही लग पाया है और तेज बारिश के वजह से उसे ढूंढने में पुलिस को परेशानी का सामना करना पडा. वृत्त लिखने तक यात्रियों के बारें में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.