Published On : Mon, Jun 2nd, 2014

अमरावती : बडनेरा में अब नहीं होगा जलसंकट

Advertisement


विधायक रवि राणा ने भरोसा दिलाया


अमरावती

ravi rana serving water
विधायक रवि राणा ने भरोसा दिलाया है कि अगले साल से गर्मियों के दिनों में बडनेरा के लोगों को जलसंकट का सामना नहीं करना पड़ेगा. उनके प्रयासों से बडनेरा में पानी की नई टंकी के लिए 1 करोड़ 75 लाख के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है. उसी तरह बडनेरा के ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त जलसंकट को भी दूर कर लिया गया है.

राणा ने बताया कि बडनेरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कई दिनों से जारी जलसंकट को दूर करने की दृष्टि से उन्होंने अपने युवा स्वाभिमान संगठन की मार्फ़त बडनेरा शहर की पुरानी और नई बस्तियों यथा- अशोक नगर, झाड़ी फैल, आदिवासी नगर, इंदिरानगर, मिल चाल, फुकटनगर, रजा नगर और मदारी कॉलोनी जैसी बस्तियों में पीने के पानी के टैंकर पहुंचाकर जलसंकट दूर किया है. शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी की समस्या दूर करने का प्रयास किया है. अंजनगांव बारी सर्कल के तहत अंजनगांव बारी, पारडी, मोगरा, कस्तुरा, वडगांव झिरे, उत्खेड़, अराढ, कुर्हाड, हातला गांवों में भी युवा स्वाभिमान संगठन की मार्फ़त पीने के पानी के टैंकर पहुंचाकर जलसंकट की समस्या हल की गई है. इस मौके पर बडनेरा के नगरसेवक प्रा. विजय नागपुरे, युवा स्वाभिमान संगठन के शहर अध्यक्ष नील निखार, स्वाभिमान कामगार के जिलाध्यक्ष विलास वाडेकर, कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ बन्सोड सहित अनेक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.