Published On : Thu, May 15th, 2014

अमरावती : बंगले पर विधायक राणा के वाहन पर पथराव

Advertisement


विनायक गासे नामक युवक का कारनामा

अमरावती

विधायक रवि राणा की आलीशान फारच्युन एसयूवी कार

विधायक रवि राणा की आलीशान फारच्युन एसयूवी कार

विधायक रवि राणा की आलीशान फारच्युन कार (एसयूवी) का कांच एक युवक ने मंगलवार मध्यरात्रि को पत्थर मार कर तोड़ दिए. यह घटना राजापेठ के शंकर नगर स्थित उनके निवास स्थान में हुई. पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. इस युवक का नाम विनायक गासे बताया जाता है.

Gold Rate
Mar 2nd, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,67,000/-
Gold 22 KT ₹ 1,55,300/-
Silver/Kg ₹ 2,87,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बडनेरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रवि राणा शंकर नगर स्थित अपने बंगले में रात को दौरे के बाद पहुंचे और उन्होंने एमएच 27 एएक्स 1 क्रमांक की अपनी आलीशान फारच्युन गाड़ी बंगले के सामने खड़ी की थी.

विधायक के बंगले पर देवराव बारकाजी वंजारी (54) नामक चौकीदार मंगलवार की रात तैनात था. तब मध्य रात्रि के समय वहां एक युवक वहां पहुंचा. चौकीदार देवराव कुछ समझ पाता इसके पूर्व ही सिरफिरे युवक ने पत्थर उठाकर उसकी तरफ दे मारा. देवराव ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन वह पत्थर विधायक रवि राणा की गाड़ी की कांच में लगा और उनकी गाड़ी के कांच टूट गए.

इस घटना में उनके वाहन का करीब 14 हजार रुपए का नुकसान हो गया. गाड़ी की कांच टूटने की आवाज से राणा परिवार बाहर आया. घटना की जानकारी तत्काल राजापेठ पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर वहां का पंचनामा किया और कुछ ही समय में आरोपी युवक विनायक गासे को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी मानसिक मरीज बताया जाता है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement