जख्मी का इलाज करने में डॉक्टरों की आनाकानी
अमरावती.
पेट्रोल भरवाने गए एक युवक पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. घटना कल रात 11 बजे जयस्तंब चौक के पेट्रोल पंप पर घटी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार जख्मी युवक कुणाल ओंकार राउत (25) पार्वती नगर का रहवासी है. कुणाल अपने दोस्त के साथ दुपहिया वाहन में पेट्रोल भरने जयस्तंब चौक के पेट्रोल पंप पर गया था. उसके वाहन का धक्का एक युवक को लगा इस कारण से कहासुनी होने लगी. युवक ने कुणाल पर चाकू से हमला कर जख्मी किया और फरार हो गया. घटना के बाद दोस्त ने उसे जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल किया. 1 घंटा हो जाने के बावजूद भी कुणाल का डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया. रिश्तेदारों ने अस्पताल पहुंचते ही कर्मचारियों पर अपनी भड़ास निकाली. कुछ देर के लिए वहाँ तनाव का वातावरण निर्माण हो गया था.

Representational pic
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर को मिलेगा अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय विमानतल #nagpurnews #airport #devendrafadnavis #news
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तुकाराम मुंढेंची बदली करण्यासाठी 250 कोटी जमा, आव्हाडांच्या आरोपाने खळबळ
"Nagpur Gave Me Unforgettable Love ❤️ | Dr. Ravinder Singal"
नागपुर में लिफ्ट मांगकर युवक का अपहरण #nagpurnews #crime #kidnapping #latestnews #maharashtranews








