Published On : Mon, Apr 28th, 2014

अमरावती : दलित पैंथर ने रामदेव का पुतला जलाया

Advertisement


दलित पैंथर ने रामदेव का पुतला जलाया

अमरावती

दलित पैंथर ने योग गुरु बाबा रामदेव के दलित विरोधी बयान की निंदा करते हुए कल यहां इरविन चौक पर आंबेडकर पुतले के समक्ष बाबा रामदेव के पुतले का दहन किया. उन्होंने मांग की कि रामदेव को हरिजन उत्पीड़न अधिनियम के तहत तुरंत गिरफ्तार किया जाए.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

ज्ञातव्य है कि हाल ही में बाबा रामदेव ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा था कि राहुल गांधी हरिजनों और दलितों के घरों में केवल हनिमून और पिकनिक मनाने जाते हैं. उनके इस बयान से देश भर के दलितों की भावनाएं आहत हुई हैं.

आनंद वर्थे के नेतृत्व में रविवार को यहां एकत्र हुए दलित पैंथर कार्यकर्ताओं ने रामदेव का पुतला जला कर तुरंत उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने बाबा रामदेव को दलित विरोधी करार दिया. इस अवसर पर आनंद वर्थे, अरुण खोडे, गौरव मतारे समेत अनेक पैंथर कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.