Published On : Wed, Apr 23rd, 2014

अमरावती: चुनाव कराने वाले कर्मचारी ही नहीं डाल सके वोट

Advertisement

अमरावती में 6 हजार पोस्टल बैलेट पेपर धूल खाते पड़े  

अमरावती. 

अमरावती लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने वाले हजारों अधिकारी, कर्मचारी स्वयं वोट देने से वंचित रह गए हैं. 6 हजार से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों को अब तक पोस्टल बैलेट पेपर नहीं पहुंचे हैं. इसलिए पोस्टल बैलेट पेपर उनके घर अथवा ऑफिस तक पहुंचाए जाएं, ताकि वे लोग भी वोट देने के अपने अधिकार का इस्तेमाल कर सकें.

अमरावती के विधायक रवि राणा सहित युवा स्वाभिमान संगठन के अनेक कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश और निर्वाचन अधिकारी को सौंपे एक ज्ञापन में यह मांग करते हुए कहा है कि उसी तरह इस चुनाव में हजारों ऐसे मतदाता रहे जिनके पास मतदाता परिचयपत्र तो था, मगर मतदाता सूची से उनके नाम गायब थे, जिससे वे लोग अपना वोट नहीं डाल पाए. इससे पूर्व भी इस क्षेत्र की कांग्रेस, राकांपा, खोरिपा, पीरिपा, युवा स्वाभिमान की संयुक्त उम्मीदवार सुश्री नवनीत राणा ने निर्वाचन अधिकारी को इस बात से अवगत कराया था, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इस इलाके में हजारों लोग अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाए. युवा स्वाभिमान संगठन ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

pic-1

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.