Published On : Wed, May 14th, 2014

अमरावती : एलबीटी विभाग के छापे में सात लाख के माल जब्त

Advertisement

अमरावती

Representational Pic

Representational Pic

महापालिका के के उपायुक्त रामदास सिद्धभट्टी के नेतृत्व में एलबीटी विभाग ने गत मंगलवार को दोपहर 12 बजे पंचवटी मार्ग पर आकाश ट्रैवल्स के गोदाम पर छापा मार कर बिना बिल वाला माल जब्त किया गया.

एलबीटी विभाग के अधिकारी सुनील पकड़े ने बताया कि विभिन्न इलाकों से आया माल इस गोदाम में रखा गया था. छापा मारने के बाद माल का एलबीटी बिल नहीं होने की बात सामने आई. इसमें मुख्य रूप से झूलेलाल साड़ी सेंटर के 2 पार्सल, ए. बी. मार्केटिंग के कपड़े का एक डाग, एमआईडीसी स्थित कोठारी पॉवर का एक डाग इलेक्ट्रिक माल, ओमिया प्लाईवुड का 6 बंडल सनमाइका करीब 27 नग माल शामिल हैं. इस माल की कीमत 5 से 7 लाख रुपए बताई जा रही है. छापामारी के बाद यह माल गोदाम में ही सीलबंद किया है.

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दस्तावेजों की जांच के साथ एलबीटी पंजीयन के बाद ही माल को संबंधित व्यापारियों को सौंपा जाएगा. यह जानकारी उपायुक्त रामदास सिद्धभट्टी ने दी है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी ओमिया प्लाईवुड का इसी गोदाम से बिना बिल अदा किया माल जब्त किया गया था. बार-बार संबंधित व्यापारी द्वारा एलबीटी पंजीयन किए बिना ही माल लाने पर विभाग ने नजर रखी थी.

Advertisement
धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.. #nagpurnews #crime #latestnews

धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.....

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges