Published On : Tue, Mar 24th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

Video: नागपुर में पेट्रोल को लेकर अफवाह से हड़कंप: आश्वासन के बावजूद पंपों पर उमड़ी भीड़, कई स्टेशन हुए खाली

नागपुर: उपराजधानी नागपुर में पेट्रोल की कमी की अफवाह ने शहर में अफरा-तफरी का माहौल खड़ा कर दिया है। प्रशासन द्वारा बार-बार यह स्पष्ट किए जाने के बावजूद कि शहर में ईंधन की कोई कमी नहीं है, नागरिकों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर लगातार बढ़ती जा रही है।

स्थिति यह है कि शहर के कई फ्यूल स्टेशनों पर लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग घबराहट में जल्दबाजी में पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं, जिससे कुछ पंपों पर स्टॉक तेजी से खत्म हो गया और कई जगह “ड्राई” की स्थिति बन गई।

जिला प्रशासन ने साफ तौर पर कहा है कि पेट्रोल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना वजह घबराहट में पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं।

इसके बावजूद, लोगों में असुरक्षा और डर का माहौल बना हुआ है। हर घंटे बढ़ती भीड़ के चलते व्यवस्था पर दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।