माथाड़ी बोर्ड में सचिन पुनियानी का चयन
नागपुर व वर्धा के माथाड़ी बोर्ड में मालक प्रतिनिधी हेतु विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी का चयन हुआ है।
श्री सचिन पुनियानी सेंट्रल इंडिया सर्जिकल डिलर्स एसोसिएशन व अन्य संस्थाओं से जुड़े हुये है।
उन्होंने माथाड़ी बोर्ड़ के पदाधिकारियों एवं चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया व सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव रामअवतार तोतला ने दी।