नागपुर के सी.जी.एस.टी. चीफ कमीश्नर द्वारा चेंबर के नववर्ष 2021 के केलेण्डर का अनावरण
नागपुर: विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया के नेतृत्व में चेंबर के पदाधिकारियो ने श्री एच.आर. भीमाशंकरजी (चीफ कमीश्नर, सी.जी.एस.टी., नागपुर), से उनके कार्यालय में जाकर सदिच्छा भेंट की।
अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने विदर्भ के चेंबर की ओर से श्री एच.आर. भीमाशंकरजी को नववर्ष की शुभकामना व बधाई दी एवं दुपट्टा देकर सम्मान किया। श्री भीमाशंकरजी ने रिबन खोलकर चेंबर के नववर्ष 2021 के केलेण्डर का अनावरण किया।
श्री एच.आर. भीमाशंकरजी (चीफ कमीश्नर, सी.जी.एस.टी., नागपुर) ने चेंबर के माध्यम से सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा आश्वासन दिया कि विभाग द्वारा जी.एस.टी. कि अनुपालन में आने वाली कठिनाईयों को हल करने हेतु विभाग द्वारा हर संभव मदद की जायेगी।
इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – अश्विन मेहाड़िया, उपाध्यक्ष – फारूखभाई अकबानी, संजय के. अग्रवाल, सहसचिव – उमेश पटेल, श्री मुकुलजी पाटिल (सहआयुक्त, सी.जी.एस.टी., नागपुर) व सुरेशजी रायुलु (अधीक्षक आयुक्त, सी.जी.एस.टी., नागपुर) तथा सी.ए. रितेश मेहता उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा चेंबर के सचिव रामअवतार तोतला ने दी।